अम्बेडकरनगर- बांसुरी की लहराती मनमोहक धुन,भारत से लेकर विदेशों तक गूंज रही है ।जी हां थानाक्षेत्र हंसवर के कटोखर निवासी आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार, कवि, चित्रकार व मशहूर बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर एक बार फिर विदेशी की धरती पर अपने हुनर का जलवा दिखाने जा रहे हैं। 8 ,9 ,10 दिसम्बर को तीन दिवसीय नेपाल भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव होने जा रहा है। जिसमें जिले के मशहूर शख्सियत मुकेश प्रजापति मधुर बांसुरी वादन करने जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री के0पी0 शर्मा ओली भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को सम्मानित कर सकते है। यह जनपद प्रदेश व भारत के लिए बहुत ही गौरव की बात है। मुकेश मधुर ने अपने हुनर के दम पर भारत से लेकर विदेशों तक अपनी पहचान बनाते हुए कई सम्मानों से नवाजे़ जा चुके हैं। नेपाल के काठमांडू में होने जा रहें इस कार्यक्रम में मधुर जी की बांसुरी की धुन नेपाल भारत के सम्बंधों को और मजबूती दिलायेगी।मधुर जी ने अबतक दिल्ली, राजस्थान, बनारस, मध्य प्रदेश, बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मिर्जापुर, सोनभद, लखनऊ, आदि शहरों व नेपाल, भूटान में बांसुरी वादन कर चुके हैं। विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें।
इस कार्यक्रम का आयोजन वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रभा सिंह कर रही हैं। मधुर ने बताया कि मई 2020 में श्रीलंका के कोलम्बो में अंतर्राष्ट्रीय टैलेंट शो में बांसुरी वादन करने जाना था।किंतु कोरोना के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया।यही कार्यक्रम अगले वर्ष नयी तिथि में आयोजित होगा।
मधुर को डॉ गिरीश यादव, पवन जायसवाल, वीरेंद्र त्रिपाठी, यूनुस खान, राजेन्द्र यादव, मनोज मिश्रा, जवाहिर मौर्य, वीरेंद्र मौर्या, रामसिंह यादव, नारद विश्वकर्मा, समाज सेवी अंशू बग्गा, राशिद अनवर, अनूप मौर्या,डी एस यादव आदि लोगों ने बधाइयाँ दी हैं।
- डी एस यादव